श्रीदेवी की मृत्यु बॉलीवुड और देश में छाया शोक
आज दिनांक 25 फ़रवरी 2018 को अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु हो गयी जिससे पुरे बॉलीवुड और देश में एक शोक की लहर छा गयी है। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया या रहा है उन्हें दुबई में हार्ट अटैक आया यहाँ वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गयी थी। उनकी कम उम्र में अचानक मृत्यु से सभी गहरे सदमे में है।
श्रीदेवी अपनी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी के साथ अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गयी हुई थी। उनकी बड़ी बेटी जहान्वी शूटिंग में शामिल होने के कारण उनके साथ मौजूद नहीं थी।
श्रीदेवी के शुभचिंतक इस महान अभिनेत्री के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन पाने के लिए उनके घर मुंबई में आने लगे है।
श्रीदेवी का फिल्मी करियर
उन्होंने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मे जैसे - चांदनी, नगीना,मिस्टर इंडिया, चालाबाज में बेहतरीन अभिनय कर खूब नाम कमाया। श्रीदेवी ने कुल 275 फिल्मों में काम किया जिसमे कई क्षेत्रीय तमिल, तेलगू, मलयालम और कन्नड़ फ़िल्में भी शामिल है।
जूली (1974) के साथ, उसने एक बाल अभिनेत्री के रूप में अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। अपनी शानदार कलाकारी के लिए उन्हें 2013 में पदम् श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
अभी हाल ही में 15 साल बाद इन्होने गौरी सिंधे की फिल्म "इंग्लिश विंग्लिश" से बॉलीवुड में दुबारा कदम रखा जिसमे उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म "मॉम" थी।
उनकी अचानक मृत्यु से पूरा बॉलीवुड सदमे में है और सोशल मीडिया के द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना कर रहा है।
Tags -
#sridevi death news hindi
#श्रीदेवी की मृत्यु
#sridevi death news hindi
#श्रीदेवी की मृत्यु
RIP
जवाब देंहटाएं