Republic Day Speech in Hindi 2024

Speech on Republic Day in Hindi (गणतंत्र दिवस पर भाषण)

Republic Day Speech in Hindi
मै जानता हूँ हम सभी को भारत का नागरिक होने का गर्व है और होना भी चाहिये। हर साल पूरा देश मिलकर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है।
हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 में बनकर तैयार हुआ था और इसे 2 महीने बाद यानि 26 जनवरी 1950 को पुरे देश में लागू कर दिया गया था। इस दिन के बाद भारत के सभी व्यक्ति समान थे चाहे वो किसी भी वर्ग का क्यों न हो और वही सरकार देश को चलाती है जिसे देश के लोग चुनते है।
भारत का संविधान डॉ भीम राव अम्बेडकर द्वारा बनाया गया था। भारत का संविधान लागू होने से पहले देश में India Act, 1935 लागू था और संविधान के पूरी तरह बनने के बाद इसे India Act, 1935 की जगह लागू किया गया।
तो इस तरह संविधान लागू होने के बाद भारत 26 जनवरी 1950 को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया लेकिन शब्द ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ पहले संविधान में मौजूद नहीं था इन्हें 1976 में संविधान के 42 वें संशोधन में जोड़ा गया।
भारतीय संविधान के अनुसार हर व्यक्ति के कुछ मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य हैं। भारतीय संविधान के अनुसार भारत का प्रत्येक नागरिक कानून की नज़रों में समान है और किसी को भी धर्म, जाति, रंग आदि से पीड़ित नही किया जा सकता।
ब्रिटिश शासन के दौरान दो महान हस्तियों महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर ने शांति, प्रेम, एकता और समानता का संदेश दिया, डॉ राजेंद्र प्रसाद आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।
भारत के लोग गर्व और सम्मान के साथ हर साल गणतंत्र दिवस बनाते हैं। कई लोग पुरे परिवार के साथ नए कपड़े पहन कर राष्ट्रीय गीत के साथ इस दिन की शुरुवात करते हैं।
कई संगठनो और संस्थानों में गणतंत्र दिवस के दिन हाथ में तिरंगा लेकर परेड का आयोजन किया जाता है और देशभक्ति गीत गाये जाते हैं।
नयी दिल्ली में सभी राज्यों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जो बहुत ही शानदार होती है।
गणतंत्र दिवस पर अधिकारित तौर पर छुट्टी होती है लेकिन सभी स्कूल में इस दिन परेड के दौरान देशभक्ति गीत गाये जाते है और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
तो आइये मिल कर देश के इस पर्व को मनाते है और देश में खुशियाँ और शांति लाते है आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

FAQ गणतंत्र दिवस पर भाषण

प्रश्न: संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे।

प्रश्न: प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली प्रारूप समिति की अध्यक्षता की।

प्रश्नः गणतंत्र दिवस के अवसर पर विपक्ष में संविधान से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न क्या हैं?

उत्तर: संविधान की विशेषताओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमें से कुछ प्रश्न और उनके उत्तर उपरोक्त लेख में देखे जा सकते हैं।

3 thoughts on “Republic Day Speech in Hindi 2024”

  1. Republic Day पर बहुत ही बढ़िया article लिखा है आपने। Share करने के लिए धन्यवाद। 🙂 🙂

    Reply
  2. 26 जनवरी पर बहुत अच्छा आर्टिकल लिखा है आपने। हर किसी को इसकी जानकारी होनी चाहिए।

    Reply

Leave a Comment