अजब गजब जानकारी हिंदी में #1

अजब गजब जानकारी हिंदी में भाग 1

वनमानुस द्वारा प्रथम महिला का अपहरण –
रेमण्ड पाइन केयर जो फ्रांस के राष्टपति की पत्नी थी, 1914 में एलिसी पैलेस के बगीचे में बैठी हुई थी तो पास ही के पिंजरे से निकलकर एक वनमानुस ने उनका अपहरण कर लिया और उसे एक पेड़ की चोटी पर ले जाकर कई घंटे तक अपने कब्जे में रखा। उन्हें जावा निवासी की सहायता से बिना किसी नुकसान के छुड़ा लिया गया। परंतु इस घटना को 40 वर्ष बाद प्रकाश में लाया गया।

पेड़ पर निवास करने वाला मेढक –
इस मेढक की आवाज गर्मियों में घंटी की टन-टन जैसी सुने देती है तथा सर्दियों में इसकी आवाज हतोड़े से चट्टान तोड़ने जैसी होती है।

गिरगिट की विचित्र आँखे –

अजब गजब जानकारी हिंदी में

इसकी दोनों आँखे एक दुसरे से स्वतंत्र होती है। गिरगिट एक साथ दो दिशाओं में देख सकता है।

एक वस्त्र को दुबारा नही पहना –
वस्त्रों का सबसे बड़ा भंडार वाला शाशक हैदराबाद का छठा निजाम मीर महबूब अली खां ने अपने सम्पूर्ण जीवन में एक वस्त्र को दुबारा नही पहना। उसके बेसकिमती वस्त्र एक बार पहनने के बाद महल के नौकर पहना करते थे। (1856 – 1911)

आश्चर्य में डाल देने वाली सबसे विचित्र अदालत –
इम्फाल (भारत) का नगर न्यायधीश गोसेन (gossan) जिसे उल्टा देखने की विचित्र बीमारी थी। 19 वर्ष तक वह सर के बल खड़ा होकर मुकदमो की सुनवाई करता रहा। (1852-1871)

वृताकार रूप में बहने वाली नदी –
वृताकार रूप में बहने वाली “टार्न” नामक नदी दो मील व्यास का वर्त बनाती हुई घूमती है। यह नदी एम्बीयलेट (फ्रांस) के निकट स्थित है।

वह मादा मछली जो अपने अंडो को खा जाती है –
मादा बाओफिन (Boiufin) मछली अंडे देने के बाद स्वयं खा जाती है इसलिए इन अंडो की सुरक्षा नर बाओफिन करता है।

8 वर्ष की आयु में 4 विवाह किये –
शहजादा सलीम जो अकबर का पुत्र था और भारत के सिंहासन का अधिकारी था ने 8 वर्ष की आयु में चार शादियाँ कर चुका था। (1569-1627)

विक्की –
द्वितीय विश्व युद्ध में जापान द्वारा औपचारिक रूप से आत्म समर्पण किये जाने वाले विजय दिवस (V- DAY) चिह्न वाली काली बिल्ली । पैदा हुई थी। बिल्ली की छाती पर जन्मजात V चिह्न था।

विश्व की सबसे पुरानी पतलून-
1600 साल पुरानी पतलून, थोम्बैजर्ग डेन्मार्क के निकट एक दलदल में मिली थी। पतलून में बेल्ट बाँधने के लूप्स और पायचों पर बुने हुए मौजे भी लगे हुए थे।


नौ रंग की चिड़िया –
पिट्टा चिड़िया जो आस्ट्रेलिया में पाई जाती है, इसके पंख नौ रंगों के होते है। नौ रंग इस प्रकार हैं-नीला, पीला, हरा, लाल, सफेद, काला, भूरा, गुलाबी, नारंगी।

दो सिर वाला विचित्र डायमण्ड नामक कछुवा (Diamond Turtle)-
यह कछुवा 1937 में पावेल्स (अमेरिका) के निकट पाया गया था।

अकलमन्द हिरण-
एक ऐसा बुद्धिमान हिरण था जिसके गले में कटीले तार के सहारे लकड़ी का बड़ा टुकड़ा फस गया था, केन्या (अफ्रीका) में एक अस्पताल के बाहर सहायता के लिये इन्तजार करता हुआ पाया गया, जब अस्पताल खुला तो अन्दर जाकर उस समय तक खड़ा रहा, जब तक डॉ० ने तार काटकर उस लकड़ी के टुकड़े को अलग नहीं कर दिया।

चप्पलों के आकार का पौधा-
चप्पलों की आकृति के पौधे का नाम बल्बो स्टायलिस पैरा डॉक्सा है जो देखने में ऊनी चप्पल का जोड़ा जैसा लगता है।

इतिहास का सबसे बड़ा फिजूल खर्च व्यक्ति –
बेसारी नामक अमीर धनि व्यक्ति जो मिश्र का निवासी था प्रत्येक दिन सोने-चाँदी से बनी प्याली में शराब पीता था। उसने सम्पूर्ण जीवन में एक प्याले का उपयोग दोबारा कभी नहीं किया। रहन-सहन में कोई फर्क न पडे इस कारण उसने मिश्र के राजसिंहासन को भी ठुकरा दिया । (1233 1993)

सबसे खूबसूरत मस्जिद बनाने वाले वास्तुकार को अन्धा कर दिया गया –
1857 में काहिरा (मिस्र) में मुहम्मद अली की मस्जिद का निर्माण ‘‘यूसुफ बुलिम’ ‘ नामक वास्तुकार ने किया था। यह मस्जिद 28 वर्ष में पूर्णरूप से तैयार की गई, जिसे देखकर मिश्र का पाशा बहुत खुश हुआ। इस तरह की मस्जिद दोबारा न बन पाये। इस कारण वास्तुकार को भरपूर पेंशन देकर उसे अन्धा कर दिया गया था।

इतिहास में सबसे खतरे भरा पुल –
स्विटजरलैण्ड में ज्यूरिच झील पर 1358 और 1850 के मध्य में एक लकड़ी का पुल बनाया गया जो रैपर्सविल तथा हार्डन शहरों को जोड़ता है। तूफानी मौसम में यह पुल जबरदस्त हिचकोले खाता था, उस तूफानी मौसम में पार करते हुए 1000 यात्री मृत्यु को प्राप्त हो चुके थे। खराब मौसम में यात्री घुटनों के बल या सरककर पुल को पार करते थे?

आउल बटर फ्लाई –
आउल बटर फ्लाई को परभक्षियों से कोई खतरा नहीं है, क्योंकि इसका छलावरण इसे हिंसक शिकारी पक्षी जैसा बना देता है। यह देखने में उल्लू पक्षी जैसा लगता है।

Tags –
#अजब गजब जानकारी
#interesting facts in hindi
#amazing facts in hindi about life
#हैरान करने वाले तथ्य

1 thought on “अजब गजब जानकारी हिंदी में #1”

Leave a Comment